Search

 
 
 

चाईबासा : ज्ञानचंद जैन कॉमर्स कॉलेज के दो शिक्षकों का हुआ तबादला, दी गई विदाई

 
Chaibasa : ज्ञानचंद जैन कॉमर्स कॉलेज के प्रचार्य कक्ष में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इसमें महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. विजय प्रकाश और प्रोफेसर असीम अनुपम डीन को विदाई दी गई. ज्ञात हो कि कोल्हान विश्विद्यालय के प्रोफेसर विजय प्रकश का ट्रांसफर लालबहादुर शास्त्री कॉलेज जमशेदपुर में और प्रोफेसर असीम अनुपम डीन का ट्रांसफर एबीएम कॉलेज जमशेदपुर में हुआ था. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-parvati-tirkey-became-the-deputy-head-of-barajamda-panchayat/">किरीबुरु

: बड़ाजामदा पंचायत की उपमुखिया बनीं पार्वती तिर्की

सम्मान समारोह आयोजित

लेकिन लंबे समय से तबादला हो जाने के बाद भी दोनों ने अपना योगदान कॉलेज में नहीं दिया था. विश्वविद्यालय में कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी इस वजह से दोनों के स्थानांतरण पर रोक लगा दी गई थी. लेकिन अब दोनों शिक्षकों को योगदान देने का आदेश दे दिया गया है. इसके बाद कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित कर दोनों को विदाई दी गई. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार मिश्रा ने उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर महाविद्यालय के सभी कमर्चारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही