Search

 
 
 

चाईबासा : किरीबुरु में ट्रक और स्कूटी के बीच सीधी टककर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

 

Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु थाना अन्तर्गत बराईबुरु गांव के समीप ट्रक और स्कूटी के बीच सीधी टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत ही गई. दोनों बराईबुरु निवासी सोना राम चाम्पिया (17 वर्ष) एवं गोपाल दास (15 वर्ष) बताये जाते हैं. यह घटना बुधवार की शाम लगभग 6 बजे की बताई जा रही है. घटना के बाबत मुखिया मंगल सिंह गिलुवा ने बताया कि बराईबुरु क्षेत्र स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस से पहले एक तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रहे स्कूटी सवार दोनों युवकों को सीधे रौंद दिया. दोनों युवकों की घटनास्थल पर हीं मौत हो चुकी थी. बावजूद बचाने की आस लिये ग्रामीण दोनों युवकों को वाहन से नोवामुण्डी अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इस घटना से गांव में शोक की लहर है.

इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-raid-in-sail-bus-empty-bottles-of-english-liquor-recovered/">किरीबुरु

: सेल की बस में छापेमारी, अंग्रेजी शराब की खाली बोतलें बरामद

उल्लेखनीय है कि आज बराईबुरु में मागे पर्व का शुभारम्भ मुंडा के घर में पूजा के साथ हुआ है. गांव में खुशी व उत्साह का माहौल था. यह मागे पर्व 13, 14 एवं 15 मार्च तक होना था. यहां मागे पर्व का भव्य आयोजन होता है, जिसमें झारखंड व ओड़िशा के विभिन्न शहरों से सैकड़ों लोग शामिल होते हैं. लेकिन इस घटना के बाद मागे पर्व के आयोजन को रद्द कर दिया गया है. बराईबुरु निवासी सह मुखिया मंगल गिलुवा ने घटना का हवाला देते हुए मागे पर्व का आयोजन को रद्द करने की बात कही.

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही