Search

 
 
 

चाईबासा : दिल्ली से पैदल चार धाम यात्रा पर निकले दो युवाओं का नगर आगमन पर हुआ अभिनंदन

 
Chaibasa : दिल्ली से पैदल चार धाम यात्रा पर निकले प्रदीप यादव एवं जय सोलंकी का चाईबासा पहुँचने पर भगवा अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया. साथ ही बाबा मंदिर के पुजारी राजू पंडित के द्वारा तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधते हुए आगे की यात्रा के लिए शुभकामना दी गई. बाबा मंदिर के पास दोनों को सम्मानित किया गया. पैदल यात्रा पर निकले प्रदीप यादव ने बताया कि उन लोगों ने बीते 21 मई को दिल्ली से अपनी पदयात्रा की शुरुवात की थी. जगन्नाथ प्रभु का दर्शन करते हुए वे रामेश्वरम तक पहुंचेंगे और उसके बाद आगे की यात्रा की तिथि तय कर पुनः यात्रा प्रारंभ करेंगे. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-enrolment-for-classes-1-and-6-begins-in-government-schools/">चाईबासा

: सरकारी विद्यालयों में पहली व छठी कक्षा के लिए नामांकन शुरू 
यात्रा समाप्ति के बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए जीवन पर्यंत कार्य करेंगे. एक ही लक्ष्य लेकर अपने जीवन को समर्पित करेंगे. उन्होनें बताया कि वे लोग पैदल यात्रा पर इसलिए निकले हैं ताकि पूरे भारत का भ्रमण करते हुए सभी क्षेत्रों के अनुभव को ले सके और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर सकें. मौके पर दिलीप साव, प्रताप कटियार, अनंत सयनम, अंगद साव, मुकेश जोगी, रंजीत यादव, पिंटू प्रसाद, राम सिन्हा, राकेश पोद्दार, रितेश कुमार, जयप्रकाश दास, जय किशन यादव, प्रदुमन महतो, राकेश यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही