Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : शिविर लगाकर दिव्यांगों का बनेगा यूडीआइडी कार्ड

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत पात्रताधारित दिव्यांग जनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा यूडीआईडी उपलब्ध कराने हेतु जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 26 जून से शिविर लगाया जाएगा. सर्वप्रथम 26 जून को टोंटो प्रखंड में शिविर का आयोजन होगा. इसके बाद 28 जून को खूंटपानी, 01 जुलाई को कुमारडुंगी, 03 जुलाई को चक्रधरपुर, 04 जुलाई को बंदगांव, 05 जुलाई को सोनुआ, 08 जुलाई को तांतनगर, 11 जुलाई को जगन्नाथपुर, 12 जुलाई को मंझगांव, 13 जुलाई को गोईलकेरा, 14 जुलाई को सदर अस्पताल चाईबासा-नेत्र विभाग, 15 जुलाई को मंझारी, 18 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र-नोआमुंडी एवं 20 जुलाई को झींकपानी कार्यक्रम होंगे. कैंप के सफल संचालन हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा महिला पर्यवेक्षिका को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत लाभुकों की सूची आयोजन के पूर्व तैयार करने के निर्देश दिए गए है. विशेषकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र से छूटे हुए जनों को सूचित किया गया है कि शिविर में आने वाले पात्रताधारित लाभुक अपने साथ फुल साइज फोटो, आधार कार्ड सहित संबंधी कागजात लेकर उपस्थित हो. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-hindi-olympiad-foundation-honored-students-and-teachers/">घाटशिला

: हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन ने छात्रों और शिक्षकों को किया सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही