Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि में अब तक 2016 के विद्यार्थियों का नहीं बना यूजी डिग्री सर्टिफिकेट

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने अबतक 2016 के विद्यार्थियों का यूजी डिग्री सर्टिफिकेट तैयार नहीं किया है. इसके कारण विदयार्थियों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है. सोमवार को घाटशिला कॉलेज के कई विद्यार्थी डिग्री सर्टिफिकेट लेने के लिये पहुंचे, लेकिन उनका सर्टिफिकेट तैयार नहीं होने की बात कहकर उन्हें वापस कर दिया गया . कॉलेज के पास भी 2016 के डिग्री सर्टिफिकेट को नहीं भेजा गया है. विद्यार्थियों ने बताया कि पदाधिकारी की लापरवाही से विद्यार्थी को सजा भुगतना पड़ रहा है. लगातार शिकायत के बावजूद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा. सोमवार को परीक्षा विभाग में एक भी पदाधिकारी नहीं मौजूद होने से विद्यार्थियों में नाराजगी देखी गयी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-two-arrested-with-stolen-bike-in-telco/">जमशेदपुर:

टेल्को में चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

तत्काल डिग्री सर्टिफिकेट देने की बात कहीं

हालांकि कुछ देर बाद परीक्षा विभाग के ओएसडी डॉ. विष्णु सिन्हा पहुंचे, इसके बाद विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात किया. विद्यार्थियों की समस्या को सुनने के बाद पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी तक मामले को पहुंचाने की बात कही. इसके अलावा तत्काल डिग्री सर्टिफिकेट देने की बात भी कहीं. मौके पर मंजित हांसदा, सनातन पिंगुवा के अलावा घाटशिला कॉलेज के छात्र भी शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही