Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विवि में यूजी सेमेस्टर वन का नामांकन 21 जुलाई से होगा शुरू

 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/KOLHAN-SUCHNA.jpg"

alt="" width="705" height="945" /> Chaibasa (sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय में यूजी सेमेस्टर वन की नामांकन प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू होगी. विश्वविद्यालय ने इस संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. आगामी 21 जुलाई से 10 अगस्त तक विद्यार्थी चांसलर पोर्टल में विद्यार्थी अपना नामांकन के लिए आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं. प्रथम सूची का प्रकाशन 16 अगस्त को चांसलर पोर्टल के वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा. विद्यार्थी अपना नाम चांसलर पोर्टल के वेबसाइट और संबंधित कॉलेज के वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसके अलावा प्रथम मेरिट लिस्ट संबंधित किसी तरह की शिकायत यदि विद्यार्थी के पास है तो वह 12 से 13 अगस्त तक संबंधित कॉलेज को शिकायत पत्र दे सकते हैं. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-grants-interim-bail-to-alt-news-co-founder-mohammad-zubair-orders-release/">सुप्रीम

कोर्ट ने ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर को अंतरिम जमानत दी, रिहा करने का आदेश
प्रथम मेरिट लिस्ट का नामांकन 16 अगस्त से 25 अगस्त तक होगा. जबकि सेकंड मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 26 अगस्त को होगा. जिसके लिए नामांकन तिथि 26 अगस्त से 29 अगस्त तक रखी गई है. इसके अलावा थर्ड मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 30 अगस्त को होगा. थर्ड मेरिट लिस्ट के विद्यार्थियों का नामांकन 30 अगस्त से 2 सितंबर तक होगा. सभी कॉलेजों में आगामी 3 सितंबर से इस सत्र की कक्षा शुरू होगी. विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन का शुल्क 100 रूपये निर्धारित किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही