Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : केयू में यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा शुरू, टाटा कॉलेज में पहले दिन हुई कदाचार मुक्त परीक्षा

Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा शुरू कर दी गई है. मंगलवार को पूरे कोल्हान के 18 परीक्षा केंद्रों में यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा सेकंड पाली में आयोजित की गई. जिसमें लगभग हजारों की संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए. टाटा कॉलेज के परीक्षा केंद्र में लगभग 400 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा लिखें. परीक्षा पूरी तरह से कदाचार मुक्त संपन्न हुई. टाटा कॉलेज के प्रभारी डॉ एससी दास ने कहा कि परीक्षा को कदाचार मुक्त कराने को लेकर सभी केंद्र में शिक्षकों को नियुक्त किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mango-municipal-corporation-gave-bank-loans-to-11-street-vendors/">जमशेदपुर

: मानगो नगर निगम ने 11 पथ विक्रेताओं को दिलाया बैंक लोन

परिणाम समय पर जारी करने का है लक्ष्य

इसके साथ ही उड़नदस्ता के टीम विश्वविद्यालय की ओर से सेंटर में आ रहे हैं. जिसके कारण विद्यार्थी को अलर्ट कर दिया गया है कि किसी तरह का कदाचार नहीं किया जाए. सभी परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी रखी गई है. यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रही है. मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित समय पर यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा कराने को लेकर तिथि निर्धारित किया गया है, ताकि परिणाम समय पर जारी हो सके. दो माह के अंदर परिणाम भी जारी करने का लक्ष्य विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से रखा गया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-arrested-the-absconding-warranty-sent-to-jail/">किरीबुरू

: फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही