Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : महिला कॉलेज में यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा आधे घंटे बाद में शुरू, विद्यार्थियों में आक्रोशित

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : महिला कॉलेज चाईबासा में लगातार यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा में लापरवाही देखने को मिल रहा है. कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक सुजाता लकड़ा की ओर से सही तरीके से सिटिंग अरेंजमेंट नहीं कराया जा रहा है. इसके कारण सोमवार को यूजी सेमेस्टर वन के पॉलिटिकल साइंस के विद्यार्थियों का परीक्षा आयोजित था. 2 बजे से परीक्षा शुरू होने थे, लेकिन क्वेश्चन पेपर नहीं मिलने की वजह से आधे घंटे बाद परीक्षा शुरू किया गया. हालांकि विद्यार्थियों को आधा घंटा अतिरिक्त परीक्षा लिखने का समय दिया गया. विद्यार्थियों को आधे घंटे तक क्वेश्चन पेपर के लिए इंतजार करना पड़ा. महिला कॉलेज की ओर से क्वेश्चन पेपर की व्यवस्था नहीं की गई थी. महिला कॉलेज के प्रभारी डॉ प्रीतिबला सिन्हा परीक्षा को लेकर गंभीरता नहीं है. जिसके कारण स्थिति उत्पन्न हो रही है. परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले ही क्वेश्चन पेपर का कॉपी यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग से लाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : पिपरवार">https://lagatar.in/piparwar-program-organized-in-bachra-north-panchayat-under-meri-mati-mera-desh/">पिपरवार

: मेरी माटी मेरा देश के तहत बचरा उत्तरी पंचायत में कार्यक्रम

कॉलेज प्रशासन की ओर से व्यवस्था नहीं

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Chaibasa-Mahila-College-1-scaled.jpg"

alt="" width="1920" height="2560" /> परीक्षा देने पहुंचे टाटा कॉलेज के परीक्षार्थी प्रताप बारिक ने कहा कि कॉलेज प्रशासन की ओर से परीक्षा को लेकर किसी तरह की व्यवस्था नहीं है. जब से परीक्षा विद्यार्थी दे रहे हैं, तब से विद्यार्थियों को विलंब में ही क्वेश्चन और कॉपी मिल रही है. आज 2 बजे परीक्षा शुरू होनी थी. लेकिन आधा घंटा बाद परीक्षा के लिए कॉपी मिल रहा है. विलंब से कॉपी मिलने के वजह से दूर दराज के आने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानी होती है. ग्रामीण क्षेत्र से कई विद्यार्थी परीक्षा लिखने के लिए आते हैं. लेकिन विलंब होने के वजह से परीक्षार्थियों को घर जाने में रात हो जाती है. आवागमन के लिए वाहन तक नहीं मिल पाता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही