Search

 
 
 

चाईबासा : गुरुद्वारा नानक दरबार में गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ शुरू

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश उत्सव मनाने को लेकर गुरुद्वारा नानक दरबार चाईबासा में शुक्रवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ आरंभ किया गया. जमशेदपुर से आए ग्रंथी अमरीक सिंह एवं उनके साथ आए हरजीत सिंह एवं एक महिला ग्रंथी दो-दो घंटे बारी-बारी से लगातार दो दिन श्री अखंड पाठ करेंगे. शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. यह जानकारी गुरुद्वारा नानक दरबार के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने दी. उन्होंने बताया कि प्रकाश उत्सव के समापन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच लंगर बरताया जाएगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-bjp-workers-collected-soil-from-karuva-colony/">किरीबुरू

: भाजपाइयों ने करुवा बस्ती से किया मिट्टी संग्रह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही