Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले की अंडर 14 टीम रवाना

Chaibasa (Sukesh kumar): 18वीं राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला से खिलाड़ियों का दल बुधवार को दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस से पटना के लिए रवाना हुआ. यह प्रतियोगिता एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित की जा रही है. इस प्रतियोगिता में देश भर के लगभग 600 जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे. पटना रवाना होने वालों में पश्चिम सिंहभूम जिले से अंडर 14 आयु वर्ग में यस्मिता कुमारी गोंड, नम्रता बरुवा, राहुल बोबोंगा, केशव चंद्र महतो, अंडर 16 आयु वर्ग में रोहित प्रसाद, महेश दास, प्रवीण कुमार महतो, कृष्णा बोदरा, कनिष्का कुमारी गोराई, सलोनी बोदरा कोच में अंतर्राष्ट्रीय एथलीट अजय कुमार नायक शामिल है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/ghatshila-bike-driver-injured-after-being-hit-by-an-auto/">चक्रधरपुर

: प्रखंड कार्यालय में लगा रोजगार मेला, 33 युवाओं ने किया आवेदन

मंत्री समेत कई लोगों ने दी शुभकामनाएं

चक्रधरपुर स्टेशन में इन सभी खिलाड़ियों को चक्रधरपुर प्रखंड एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारी संरक्षक गौरीशंकर महतो, बलराज हिंदवार, अध्यक्ष कपिल महतो, सचिव राजेश महतो आदि ने पुष्पगुच्छ देकर पटना के लिए रवाना किया. इन खिलाड़ियों को पश्चिम सिंहभूम एथलेटिक्स संघ के मुख्य संरक्षक सह मंत्री जोबा माझी, संरक्षक मुकुंद रूंगटा, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष केशव मिश्र, नीरज संदवार, सचिव अजय कुमार नायक, कोषाध्यक्ष दीपक पासवान, संयुक्त सचिव कश्मीर कंडेयांग, अर्जुन महाकुड, अर्जुन बानरा, लखींद्र, कार्तिक, ओंकार, राजू आदि जिला के खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही