Search

 
 
 

चाईबासा : सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने आठ प्रखंडो में चलाया कोविड टीकाकरण अभियान

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : भाजपा के सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को जिला के विभिन्न प्रखंडों में कोविड टीकाकरण (बूस्टर डोज) शिविर लगाया गया. इसी क्रम में जैंतगढ़, कुमारडुंगी, झींकपानी, सोनुआ, चक्रधरपुर, खूंटपानी व चाईबासा में शिविर लगाकर कुल 340 लोगों को वैक्सीन दिया गया. आज के शिविर का संचालन जिला परिषद सदस्य एवं कार्यक्रम संयोजिका लालमुनी पूर्ति के द्वारा किया गया. चाईबासा गुटुसाई में आयोजित टीकाकरण शिविर का शुभारंभ स्थानीय मुखिया सुमित्रा देवगम एवं जिला परिषद सदस्य लालमुनी पूर्ति समेत उपस्थित अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-after-the-implementation-of-khatian-of-1932-mazgaon-mla-niral-purti-took-out-a-gratitude-tour/">तांतनगर

: 1932 का खतियान लागू होने पर मझगांव विधायक निरल पूर्ति ने निकाली आभार यात्रा

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य रुप से पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, पूर्व विधायक पुत्कर हेम्ब्रम, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष राकेश बबलू शर्मा, सतीश पुरी, जिला महामंत्री प्रताप कटियार, जिला मंत्री सन्नी पासवान, राकेश पोद्दार, रामानुज प्रसाद शर्मा, नगर अध्यक्ष अक्षय खत्री, मुकेश जोगी, दिलीप साव, मनोज लेयांगी, मणिकांत पोद्दार, संजय पति, बिरजू रजक समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही