Search

चाईबासा : जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत एसबीआई ने नॉमिनी को दिया दो लाख का चेक

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लाभुक मोहन लागुरी को दो लाख का चेक प्रदान किया गया. स्वर्गीय विक्रम लागुरी ने वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत अपना बीमा कराया था. स्व. विक्रम लागुरी की मार्च 2022 में दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी. विक्रम की मौत के बाद नॉमिनी मोहन लागुरी ने बीमा के भुगतान का दावा किया था जिसके तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चाईबासा शाखा की तरफ से दो लाख रुपये की राशि मोहन लागुरी को भुगतान की गई. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/%e0%a4%9a%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa/">चक्रधरपुर

: माता शीतला की पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शाखा प्रबंधक ने योजना के बारे में दी विस्तृत जानकारी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चाईबासा शाखा के मुख्य प्रबंधक रजनीश कुमार एवं हाटगम्हरिया शाखा के शाखा प्रबंधक शेखर बारी एवं बीसी वेदा बाग सिस्टम लिमिटेड के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रिशेक कुमार के द्वारा 2 लाख का चेक प्रदान किया गया. साथ ही साथ मुख्य प्रबंधक और शाखा प्रबंधक ने योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उपस्थित ग्राहकों से योजना का लाभ लेने के लिए आग्रह किया. इस कार्यक्रम में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक राजेश कुमार शर्मा, शाखा के सहकर्मी शशि भूषण वर्मा, प्रदीप कुमार, रमेश सुंडी, लेबिया चोतम्बा, उपस्थित ग्राहक चंदन निषाद, अमर कुमार, महेंद्र गगराई, बाबूलाल तिरिया सहित अन्य ग्राहक उपस्थिति थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//