Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय में मंगलवार को कुलपति प्रोफेसर गंगाधर पांडा की अध्यक्षता में नई शिक्षा नीति के तहत तैयार होने वाले नए सिलेबस को लेकर विश्वविद्यालय सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें सभी एचओडी को नई शिक्षा नीति के तहत सिलेबस का रूपांतर करने का निर्देश दिया गया. आगामी 2023 से बीएड व एमएड कोर्स की अवधि में भी बदलाव किया जाना है. बीएड 4 साल तथा एमएड 1 साल का होगा. एक सप्ताह के अंदर सभी एचओडी को तथा संबंधित विभाग के शिक्षकों को भी सिलेबस तैयार करने का आदेश दिया है. बैठक में उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न विश्वविद्यालय के सिलेबस का अध्ययन कर सकते हैं. उसी के आधार पर रूपांतर किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : प्रतिभावान">https://lagatar.in/hemant-goverment-will-make-art-gallery-an-exercise-to-cherish-the-paintings-of-talented-painters/">प्रतिभावान
चित्रकारों की पेंटिग्स संजोने की कवायद, हेमंत सरकार बनाएगी आर्ट गैलरी
77 दिनों से धरने पर बैठे राजेश की शिकायत पर संज्ञान, एक्शन में उच्च शिक्षा विभाग
चित्रकारों की पेंटिग्स संजोने की कवायद, हेमंत सरकार बनाएगी आर्ट गैलरी
बैठक में विभिन्न कॉलेजों के प्रभारी भी हुए ऑनलाइन शामिल
मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय में इस सत्र से नई शिक्षा नीति 2020 के तहत सभी विषय में सिलेबस को रूपांतर किया जा रहा है. नई शिक्षा नीति के तहत बुलाई गई सिलेबस रूपांतर की बैठक में विभिन्न कॉलेजों के प्रभारी भी ऑनलाइन शामिल हुए. सभी प्रभारी ने अपनी–अपनी समस्या को रखा. इस दौरान सभी एचओडी से कुलपति ने सुझाव भी मांगे. मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय में इसी सत्र से यूजी और पीजी की पढ़ाई नई शिक्षा नीति 2020 के सिलेबस के तहत होनी है. आगामी कुछ दिनों के बाद यूजी सेमेस्टर वन में नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गए. कुलपति ने इसी माह सिलेबस को फाइनल कर एकेडमिक काउंसिल की बैठक में पारित करने का निर्देश दिया. ताकि विद्यार्थियों को समझने में परेशानी ना हो सके. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-cognizance-of-rajeshs-complaint-sitting-on-dharna-for-77-days-higher-education-department-in-action/">रांची:77 दिनों से धरने पर बैठे राजेश की शिकायत पर संज्ञान, एक्शन में उच्च शिक्षा विभाग
Leave a Comment