Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नाट्य संस्था सृष्टि ने लोगों को किया जागरूक

Chaibasa (Sukesh Kumar): शहर की नाट्य एवं सामाजिक संस्था सृष्टि ने रविवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रकाश कुमार गुप्ता द्वारा लिखित एवं निर्देशित नुक्कड़ नाटक ‘कोई इंतजार कर रहा है’ की प्रस्तुति दी. शहर के बरकनदाज टोला के बान टोला अखाड़ा में नाटक का मंचन किया. प्रस्तुत नाटक के माध्यम से सृष्टि के कलाकारों ने यह बताने का प्रयास किया कि हम जब भी घर से निकलते हैं तो हमें सड़क के सारे नियम, कायदे कानून को मानना चाहिए, ताकि सभी सुरक्षित घर पहुंच सके. क्योंकि घर में हमारा कोई इंतजार कर रहा है. नाटक में दिखाया गया कि माता-पिता अपने बच्चे से इतना प्यार करते हैं कि वह कम उम्र में ही अपने बच्चे बाइक चलाने दे देते हैं. नतीजा यह होता है कि बच्चा बाइक चलाते हुए चोटिल हो जाता है. इसे भी पढ़े : अर्जुन">https://lagatar.in/arjun-munda-should-bring-bill-to-make-kurmi-st-in-budget-session-otherwise-bjp-will-suffer-huge-loss-sheetal-ohdar/">अर्जुन

मुंडा बजट सत्र में कुरमी को एसटी बनाने का बिल लाएं, नहीं तो भाजपा को होगा भारी नुकसान : शीतल ओहदार

घायलों की मदद करने की अपील

नाटक में दिखाया गया कि सड़क में पड़े गंभीर अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाने के बजाय लोग सेल्फी फोटो लेते हैं, और फेसबुक व्हाट्सएप में डालते हैं. सभी से नाटक के माध्यम से अपील की गई कि वे 108 में फोन कर घायल की मदद करें और उन्हें अस्पताल तक जरुर पहुंचाए. सड़क पर निकले तो सड़क के नियम, कायदे कानून को जरूर माने. कार्यक्रम में पश्चिम सिंहभूम चाईबासा जिले के सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य भी मौजूद थे. नाटक में अभिनय करने वालों में प्रकाश कुमार गुप्ता, शिवलाल शर्मा, बसंत करवा, अन्ना कुमार, अमन मछुआ एवं शंकर उजिया ने अपनी सफल भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही