Search

 
 
 

चाईबासा : महिला पहलवानों को दिल्ली के सड़कों पर घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण : कॉमरेड रबीन

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के राज्य सचिव कॉमरेड रबीन समाजपति ने कहा कि देश की शान महिला पहलवानों को दिल्ली के सड़कों पर घसीटते हुए दिल्ली पुलिस ले गई, यह लोकतंत्र पर खतरा है. शांतिपूर्ण तरीके से जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया. धरना स्थल को तहस नहस कर दिया गया. प्रेस मीडिया के लोगों के साथ बदसलूकी की गई. उसकी एसयूसीआई तीव्र निंदा करती है. पश्चिम सिंहभूम में धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन कर इसका विरोध किया गया. इन कार्यक्रमों को झारखंड की जनता से जिस प्रकार से सक्रिय सहयोग मिला है. उसके लिए झारखंड की आम जनता के प्रति हम आभारी है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-by-june-30-potholes-on-the-roads-of-the-municipal-corporation-will-be-filled/">आदित्यपुर

: 30 जून तक नगर निगम की सड़कों पर बने गड्ढे भर दिए जाएंगे

दर्जनों कॉमरेड अब भी लापता

रबीन समाजपति के अनुसार दिल्ली में एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी कार्यालय पर पुलिस ने हमला किया. महिला नेत्रियों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही विभिन्न कॉमरेडों के घर पर दबिश देकर उन्हें उठाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया. इस कार्रवाई के बाद से दर्जनों कॉमरेड अब भी लापता है. उन्होंने कहा कि इन हमलों सेएसयूसीआई (कम्युनिस्ट) डरने वाली नहीं है, यह आंदोलन जारी रहेगा. आज महिलाओं के आंसू, चीख, पुकार ने भारत की अंतरात्मा को जगा दिया है. अब यह आंदोलन लक्ष्य तक पहुंचकर ही रुकेगा और यह तानाशाही मोदी सरकार को इस देश की आम जनता झुकाकर ही दम लेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही