Search

 
 
 

चाईबासाः यूनिसेफ की टीम ने चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल का लिया जायजा

 
Shambhu Kumar Chakradharpur : यूनिसेफ की टीम चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में पोषण को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रम का जायजा लिया. टीम में यूनिसेफ की भारत प्रतिनिधि सिन्थिया मेककेफरी, झारखंड प्रमुख डॉ. कनिष्का मित्रा, कम्यूनिकेशन स्पेशलिस्ट आस्था अलंग, हेल्थ ऑफिसर वनेश माथुर, केंद्रीय टीम सबसे पहले चक्रधरपुर प्रखंड मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर टोकलो बी आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची और केंद्र में आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा दी जा रही सेवाएं, कुपोषित बच्चों के उपचार से संबंधित जानकारी ली. इसके बाद टीम चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंची और अस्पताल के लेबर रूम व वैक्सीन कोल्ड चेन का निरीक्षण किया. यूनिसेफ की भारत प्रतिनिधि सिन्थिया मेककेफरी ने तत्काल सिजेरियन की सुविधा शुरू कराने को कहा. उन्होंने कहा कि ढाई लाख आबादी वाले क्षेत्र में सिजेरियन नहीं होना चिंता की बात है. साथ ही उन्होंने लेबर रूम में एसी लगाने का निर्देश दिया. वहीं वैक्सीन कोल्ड चेन केंद्र में कागजात की जांच की. इसके बाद टीम अस्पताल के सभागार में जेएसएलपीएस व जल सहियाओं के साथ बैठक कर स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. सिविल सर्जन ने कहा कि 10 दिनों के अंदर अस्पताल में सिजेरियन व डायलिसिस शुरू हो जाएगी. साथ ही लेबर रूम में एसी लगाने का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया. मौके पर यूनिसेफ के राजीव रंजन, एसडीओ श्रृति राजलक्ष्मी, बीडीओ कांचन मुखर्जी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंशुमन शर्मा समेत काफी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/status-of-paddy-procurement-in-jharkhand-procurement-reduced-by-20-lakh-quintals/">झारखंड

में धान खरीद का हाल : 20 लाख क्विंटल कम हुई अधिप्राप्ति
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही