Search

 
 
 

चाईबासा : यूनिसेफ की टीम ने नगरपालिका बांग्ला मध्य विद्यालय का किया निरीक्षण

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : स्वच्छता के लिए ओवर आल कैटेगरी में राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु नामित नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय का नई दिल्ली से आए यूनिसेफ की सहयोगी संस्था निर्माण (NEERMAN) के झारखण्ड राज्य के संयोजक अखिलेश कुमार ने बुधवार को निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विद्यालय के संपूर्ण परिसर की साफ-सफाई, जैविक एवं अजैविक कचड़े का निस्तारण, लड़के एवं लड़कियों के लिए बने यूरिनल एवं टायलेट, सी डब्ल्यू एस एन टॉयलेट, हैंड वाश यूनिट, सुरक्षित पेयजल की सुविधा, कोविड आइसोलेशन वार्ड, एम एच रूम, किचेन गार्डन, बर्षा जल संचयन आदि का अवलोकन किया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-tribute-will-be-given-to-the-martyrs-of-guava-shooting-cm-will-be-present/">नोवामुंडी

: गुवा गोलीकांड के शहीदों को दी जायेगी श्रद्धांजलि, सीएम रहेंगे उपस्थित
[caption id="attachment_398176" align="aligncenter" width="592"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/chaibasa-safai-2-750x530.jpeg"

alt="" width="592" height="418" /> किचन का निरीक्षण करते टीम के सदस्य[/caption]

बच्चों से मिलकर ली साफ-सफाई की जानकारी

स्वच्छता से संबंधित विभिन्न मानकों के मूल्यांकन के क्रम में उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों की जाँच की. इसके पश्चात पाकशाला जाकर रसोईया से प्रतिदिन पाकशाला में अपनाए जाने वाले स्वच्छता की मानक प्रकिया से संबंधित जानकारी ली. वहीं, मध्याह्न भोजन से पूर्व बच्चों द्वारा हाथ धुलाई प्रक्रिया की भी जानकारी ली. बाद में वे बाल संसद के सदस्यों से भी रुबरु हुए तथा उनसे विद्यालय की रोजाना साफ-सफाई के बारे में जानकारी प्राप्त की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-a-meeting-of-teachers-and-parents-organized-in-middle-school-guira/">चाईबासा

: मध्य विद्यालय गुईरा में शिक्षकों व अभिभावकों की बैठक आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही