Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : खूंटपानी में आयोजित जनपंचायत कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की शिरकत

Chaibasa : खूंटपानी प्रखंड सभागार में शुक्रवार को सांसद खूंटी का जनपंचायत कार्यक्रम आयोजित की गई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री सह खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा उपस्थित थे. कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सानो गोप व प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को बुके देकर स्वागत किया. इस दौरान अर्जुन मुंडा ने कहा कि उनके मंत्रालय द्वारा 41 विभागों को राशि आवंटन की जाती है. केंद्र राज्य सरकार को जनजातीय उपयोजना के तहत विकास योजनाओं को संचालित करने के लिए राशि आवंटित करती है. उन्होंने कहा कि यह राशि विभिन्न विभागों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को योजना के अनुसार आवंटित किया जाता है. [caption id="attachment_400576" align="aligncenter" width="549"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/arjun-munda-2.jpeg"

alt="" width="549" height="366" /> कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-webinar-on-the-occasion-of-womens-equality-day-at-womens-college/">चाईबासा

: महिला कॉलेज में महिला समानता दिवस के अवसर पर वेबिनार
इन योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए ग्राम सभा का दायित्व है कि वह ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं का चयन करें.  एवं उस राशि का सदुपयोग हो इसकी देखभाल भी स्वंय करें. वहीं उन्होंने शिक्षा पर जोर दिया और वनों की रक्षा के लिए अपील की. आदिवासी समाज के उत्थान के उन्होंने कहा कि आदिवासियों को संवैधानिक पहलू एवं विकास पहलू दोनों को साथ लेकर चलना होगा. अन्यथा भविष्य में विकसित समाज के समांतर खड़ा नहीं हो पाएंगे. मौके पर पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-webinar-on-the-occasion-of-womens-equality-day-at-womens-college/">चाईबासा

: महिला कॉलेज में महिला समानता दिवस के अवसर पर वेबिनार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही