Search

 
 
 

चाईबासा : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों के बीच खेल उपकरण का किया वितरण

 
Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड के पुरुनिया स्टेडियम स्थित आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र कुमारदूंगी के राष्ट्रीय स्तर के 20 खिलाड़ियों के बीच खेल उपकरण का वितरण किया गया. मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद थे. इसके लिए केंद्रीय मंत्री ने खुद अनुशंसा की थी. सभी खेल उपकरण जिला डीएमएफटी फंड से मुहैया कराया गया है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-dc-gave-instructions-in-the-meeting-up-to-one-crore-can-be-spent-in-the-development-of-kalyan-hospital/">सरायकेला:

डीसी ने दिया निर्देश, कल्याण अस्पताल के विकास में एक करोड़ तक किए जा सकेंगे खर्च
मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन खेल उपकरणों की सहायता से पश्चिम सिंहभूम जिले के मेधावी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे और अपने देश और जिले के लिए पदक जीत कर ला सकेंगे. उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी. मौके पर जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक हरेंद्र कुमार सिंह, प्रशिक्षक गंगाधर नाथ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही