Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विवि में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी ने दी अपने शोध की प्रस्तुति

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में गुरुवार को फाइनल पीएचडी वाईवा सेमिनार का आयोजन किया गया. जिसमें भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा ने अपने शोध पत्र की प्रस्तुति दी. ‘मुंडारी एवं भोजपुरी लोक गीतों का तुलनात्मक अध्ययन’ विषय पर मीरा मुंडा शोध कर रही है. वे लगभग चार सालों से हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ मुदिता चंद्र के अंडर में शोध का काम कर रही है. गुरुवार को फाइनल वाईवा के साथ आगे की प्रक्रिया के लिए डीआरसी सदस्यों ने भेज दिया है. कोल्हान विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के एचओडी संतोष कुमार ने कहा कि नियम के तहत सभी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है. जल्द ही परीक्षा बोर्ड की बैठक होगी. जिसके पश्चात मीरा मुंडा को पीएचडी अवार्ड से संबंधित अधिसूचना प्राप्त होगी. उन्होंने कहा कि लगभग चार साल के पश्चात पीएचडी अवार्ड हासिल हुआ है. मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों में इस बार पीएचडी अवार्ड जारी होगी. सेमिनार में मुख्य रूप से एक्सटर्नल एग्जामिनर केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ रत्नेश, श्रीनिवास कुमार, किशोर साहू, सुचित्रा बाड़ा, सुप्रभा टूडी समेत अन्य डीआरसी सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mp-urged-the-government-in-lok-sabha-for-cbi-investigation-of-smp/">चांडिल

: एसएमपी की सीबीआई जांच के लिए सांसद ने लोकसभा में सरकार से किया आग्रह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही