Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : केंद्रीय मंत्री सह खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

  • थोलको, भोयाबादेया में ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियां बताईं
Chaibasa (Sukesh Kumar) : केंद्रीय मंत्री सह खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने रविवार को खूंटपानी के थोलको, भोया, बादेया आदि गांवों में जा कर जन संपर्क किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्र सरकार के उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा. मुंडा ने कहा कि विपक्षी दलों के पास नीति, नेता व नियत की भारी कमी है. भाजपा जहां राष्ट्र निर्माण के लिये राजनीति करती है, वहीं विपक्षी दल सत्ता का सुख पाने के लिये राजनीति करते है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-keep-an-eye-on-hooligans-on-holi-flag-march-on-the-eve/">जमशेदपुर

: होली पर हुड़दंगियों पर रहेगी नजर, पूर्व संध्या पर निकला फ्लैगमार्च
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य किया है. पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने समाज के हर वर्ग की चिंता की. 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ काम चल रहा है. आज भारत पूरे विश्व में एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है. यह मोदी जी के दृढ़ संकल्प और दूरगामी सोच के कारण संभव हो पा रहा है. पहले लोगों को गैस का कनेक्शन के लिए पैरवी की जरूरत होती थी. लेकिन आज घर-घर कनेक्शन दिया जा रहा है. आदिवासी बहुल क्षेत्रों में एकलव्य आश्रम विद्यालय खोले जा रहे है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-girl-dies-due-to-drowning-while-bathing-in-pond-in-kasmar/">बोकारो

: कसमार में तालाब में नहाने के दौरान बच्ची की डूबने से मौत
मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ चाहे उज्ज्वला हो, किसान सम्मान हो, शौचालय हो, पीएम आवास हो, के माध्यम से लोगों को मिल रहा है. यह सब एक सशक्त नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ है. ऐसी ही प्रगति के लिए हमें तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनाना है. देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए मोदी जी को लाना है. इस दौरान पूर्व विधायक मंगल सोय, सुदामा हाईबुरु, झंडा हाईबुरु, राकेश बानसिंह आदि उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-keep-an-eye-on-hooligans-on-holi-flag-march-on-the-eve/">जमशेदपुर

: होली पर हुड़दंगियों पर रहेगी नजर, पूर्व संध्या पर निकला फ्लैगमार्च

चक्रधरपुर : ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत, एक गंभीर रुप से घायल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/CKP-Tej-Raftar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उलीडीह के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक महिला व एक पुरुष शामिल है.घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि ऊंचीबिता गांव निवासी रमेश केराई,नरसिंह केराई व एक महिला मोटरसाइकिल पर सवार होकर चक्रधरपुर से चाईबासा की ओर जा रहे थे. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/jdu-released-the-list-of-16-candidates-in-bihar-the-party-expressed-confidence-only-on-old-faces/">बिहार

में JDU ने जारी की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट, पुराने चेहरों पर ही पार्टी ने जताया भरोसा
इसी दौरान उलीडीह के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया. घटना के बाद रमेश केराई व एक महिला ट्रक के नीचे आ गए. इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. वहीं गंभीर रुप से घायल नरसिंह केराई को स्थानीय लोगों के सहयोग से एक ऑटो में इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक ईलाज के बाद उसकी भी स्थिति गंभीर रहने पर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. इधर घटना के बाद पुलिस भी घटन स्थल व अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही