Search

 
 
 

चाईबासा : महिला कॉलेज में विश्वविद्यालय स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय और चाईबासा महिला कॉलेज की (एनएसएस) बीएड यूनिट की ओर से शनिवार को विश्वविद्यालय स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम "युवा संवाद इंडिया @2047" का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डॉ दारा सिंह गुप्ता ने युवा संवाद के बारे विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने युवा संवाद के बारे में बताया. कहा कि देश को विकसित भारत के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प लेना होगा. गुलामी की मानसिकता को खत्म करना, भारत की विरासत व परंपरा पर गर्व करना होगा  और राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्य को समझना होगा. इस दौरान सफल प्रतिभागियों के बीच परितोषित वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-certificate-of-digital-awareness-course-distributed-among-volunteers/">मझगांव

: स्वयंसेवकों के बीच डिजिटल जागरूकता कोर्स का प्रमाण पत्र वितरित

अधिक मेहनत करने के लिए किया अभिप्रेरित 

मौके पर मोबारक करीम हाशमी, धनंजय कुमार, मदन मोहन मिश्रा और कॉलेज के अन्य प्राध्यापक उपस्थित थे. युवा संवाद में निर्णायक मंडली के रूप में प्रो राजीव लोचन नमता और प्रो सुजाता किस्पोट्टा रहे. युवा संवाद इंडिया 2047‌ में पहला स्थान एंजेल दादेल, दूसरा स्थान वंशिका कुमारी, तीसरा स्थान गुनगुन पंडा ने प्राप्त किया. प्रतियोगिता के बाद निर्णायक कर्ताओं ने भाषण से संबंधित महत्वपूर्ण बिन्दुओं को सभी प्रतिभागियों को बताया. मोबारक करीम हाशमी ने सभी छात्राओं को इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया. इस अवसर पर डॉ अर्पित सुमन ने सबको बधाई दी और बाकी प्रतिभागियों को और अधिक मेहनत करने के लिए अभिप्रेरित किया. अंत में प्रतिभागी छात्राओं से प्रतिपुष्टि ली गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही