Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : महिला कॉलेज की प्रभारी प्रिंसिपल व परीक्षा नियंत्रक से विवि ने मांगा स्पष्टीकरण

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा पिछले कई दिनों से चल रही है. परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर सभी सेंटर पर कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अजय कुमार चौधरी की निगरानी में मॉनिटरिंग की जा रही है. लेकिन पिछले कई दिनों से चाईबासा के महिला कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर लापरवाही बरती जा रही है. इसे लेकर परीक्षा नियंत्रक डॉ. अजय कुमार चौधरी गंभीर है. अजय कुमार चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला कॉलेज की प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. प्रीति बला सिन्हा व परीक्षा नियंत्रक संगीता लगड़ा से स्पष्टीकरण मांगा है. उन्होंने कहा कि परीक्षा नियंत्रक को वहां से हटाने को लेकर पत्राचार करें, अन्यथा कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी. मालूम हो कि दैनिक अखबार शुभम संदेश में परीक्षा में हो रही लापरवाही को लेकर पिछले कई दिनों से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की जा रही है. प्रकाशित खबर के आधार पर कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन के अलावा परीक्षा विभाग ने कार्रवाई करने की बात कही है. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-rafs-battalion-reached-dumri-by-election-did-flag-march/">गिरिडीह

: डुमरी उपचुनाव को पहुंची रैफ की बटालियन, किया फ्लैग मार्च

लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी - परीक्षा नियंत्रक

कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अजय कुमार चौधरी ने कहा कि महिला कॉलेज में पिछले कई दिनों से परीक्षा को लेकर भारी लापरवाही बरती जा रही है. प्रभारी प्रिंसिपल के अलावा परीक्षा नियंत्रक से स्पष्टीकरण मांगा गया है. परीक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जरूरत पड़ने पर वहां विद्यार्थियों की संख्या घटा दी जाएगी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-executive-committee-of-ashiana-aditya-society-constituted/">आदित्यपुर

: आशियाना आदित्य सोसाइटी की कार्यकारिणी गठित

विद्यार्थियों ने महिला कॉलेज की व्यवस्था पर उठाया सवाल

कोल्हन विश्वविद्यालय के यूजी सेमेस्टर वन के विद्यार्थियों ने महिला कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाए हैं. समय पर कॉपी नहीं मिलना, बैठने की व्यवस्था निर्धारित समय पर नहीं होना इत्यादि मामले हैं. यहां शुरू से ही अव्यवस्था बनी हुई है. महिला कॉलेज की प्रभारी प्रिंसिपल इस पर गंभीर नहीं है. छात्र प्रतिनिधि सनातन पिंगुवा ने कहा कि इस मामले को लेकर राजभवन तक पत्राचार किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :नीतीश">https://lagatar.in/nitish-cabinet-meeting-25-proposals-approved-including-release-of-35-60-crores-for-teacher-recruitment-exam/">नीतीश

कैबिनेट की बैठक : शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 35.60 करोड़ जारी समेत 25 प्रस्तावों पर मुहर लगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही