Search

 
 
 

चाईबासा : चैम्बर ऑफ कॉमर्स के एजीएम में हंगामा, सदस्यों को निकाला बाहर

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का 13वां वार्षिक आमसभा (एजीएम) रविवार को शहर के पिलाई हाल में शुरू हुआ. एजीएम में ट्रस्ट के संविधान को संशोधित किए जाने के मामले को लेकर अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल और चैम्बर के संस्थापक अनूप कुमार सुल्तानिया के बीच विवाद उत्पन्न हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि तू-तू, मैं-मैं पर दोनों पक्ष उतर आये. चैम्बर के अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू हो गई. अग्रवाल ने संविधान के नियम के विरुद्ध नहीं जाने की अपील की, लेकिन संस्थापक अनूप कुमार सुल्तानिया ने कहा कि संविधान के विरुद्ध किसी तरह का काम नहीं हो रहा है. चैम्बर के कुछ सदस्य अपनी मनमानी पर उतर आए हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Chaibasa-Chaimbar-Hangama-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/land-businessman-kamal-bhushan-murder-case-ranchi-police-attached-house-main-accused-chhotu-kujur/">जमीन

कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड: रांची पुलिस ने की मुख्य आरोपी छोटू कुजुर के घर की कुर्की
संबोधन करने का समय निश्चित है, लेकिन इसके बावजूद भी संबोधन करने नहीं दिया जा रहा है. हालांकि चैम्बर के अध्यक्ष मधुसूदन ने समय आने पर सभी को संबोधन करने देने की बात माइक पर कही, इधर, चैम्बर के कुछ सदस्यों को हंगामा करने पर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. करीब आधा घंटा तक जोरदार हंगामा चलता रहा. इससे शहर के अन्य कारोबारियों के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. मालूम हो कि संस्थापक सदस्य अनूप कुमार सुल्तानिया के साथ विवाद होने पर चैम्बर के कई सदस्यों ने नाराजगी दिखाई. साथ ही कहा कि इतने वरिष्ठ सदस्य होने के बावजूद उनके साथ बहस करना गलत है. इस पर चैम्बर के अध्यक्ष को क्षमा मांगनी चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही