Search

 
 
 

चाईबासा : महिला कॉलेज में यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा समय पर शुरू नहीं होने से विद्यार्थियों का हंगामा

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : महिला कॉलेज चाईबासा में शनिवार को यूजी सेमेस्टर वन के विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे, लेकिन अभी तक परीक्षा शुरू नहीं हुई है. इससे विद्यार्थी आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया है. कॉलेज में पूरी तरह से अफरा-तफरी मच गई है. परीक्षार्थी लगातार इसका विरोध करते हुए हंगामा कर रहे हैं. परीक्षार्थियों का कहना है कि समय पर परीक्षा शुरू नहीं होने की वजह से काफी परेशानी हो रही है. प्रत्येक दिन आधा घंटा विलंब से ही परीक्षा शुरू होती है. आज स्थिति बद से बदतर हो गई. एक घंटा तक होने को है, लेकिन अभी तक परीक्षा शुरू नहीं हुई है. इसके कारण हमें परेशानी हो रही है. इस संबंध में प्रभारी प्रिंसिपल डॉ प्रीतिबाला सिन्हा से शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने फटकार लगाते हुए हमें शांत करा दिया. इसे भी पढ़ें : जी-20">https://lagatar.in/government-using-the-occasion-of-g-20-summit-for-electoral-gains-congress/">जी-20

शिखर सम्मेलन के अवसर का इस्तेमाल चुनावी फायदे के लिए कर रही है सरकार: कांग्रेस
मालूम हो कि महिला कॉलेज में लगभग 3 कॉलेजों का परीक्षा सेंटर दिया गया है. इसमें प्रत्येक दिन 700 से अधिक विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं. महिला कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक की लापरवाही से यह सब हो रहा है. सीटिंग की व्यवस्था सही नहीं होने की वजह से विद्यार्थियों को समय पर सीट नहीं मिल रहा और परीक्षा समय पर शुरू नहीं रही है. इधर, कोल्हन विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय कुमार चौधरी ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है. इस पर अविलंब जांच की जा रही है. परीक्षा निर्धारित समय पर ही शुरू होना है. दूसरी पाली में 2 बजे से ही परीक्षा शुरू होनी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही