Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : उड़िया भाषा एवं साहित्य विभाग में उत्कल स्वाभिमान दिवस सह मधुसूदन जयंती मनी

Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के उड़िया भाषा एवं साहित्य विभाग में उत्कल स्वाभिमान दिवस सह मधुसूदन जयंती शुक्रवार को मनाई गई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ गंगाधर पंडा शामिल हुए. इसके अलावा उत्कल सम्मिलनी चक्रधरपुर शाखा के अध्यक्ष सरोज कुमार प्रधान सम्मानित अतिथि के रूप में आए थे. विभाग के मुख्य डॉ हरिहर प्रधान स्वागत भाषण दिया. छात्र कल्याण संकाय के संकाय अध्यक्ष डॉ सुरेश चंद्र दास एवं मानविकी संकाय के संकाय अध्यक्ष डॉ सत्य प्रिय महालिक इस अवसर पर अपना संभाषण प्रस्तुत किए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-crack-in-the-wall-of-hods-chamber-of-physics-department-of-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के फिजिक्स विभाग के एचओडी के चेंबर की दीवार में आई दरार
कार्यक्रम में उत्कल गौरव मधुसूदन दास को श्रद्धांजलि ज्ञापन करते हुए स्वतंत्र उत्कल प्रदेश गठन में उनकी भूमिका को याद किया गया. साथ ही समग्र जीवन वह उड़िया के स्वाभिमान के लिए जैसे संघर्ष किए थे, उसको स्मरण करते हुए आगे अपने स्वाभिमान को जागृत करने के लिए सभी लोग संकल्पित हुए. विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मनोज कुमार महापात्र मंच संचालन किए एवं प्रोफेसर डॉ मुदिता चंद्रा सम्मानित अतिथि के रूप में निमंत्रित थे. कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के उड़िया भाषी छात्र-छात्राएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही