Search

 
 
 

चाईबासा : नोवामुंडी में मनाया गया वन महोत्सव, पत्रकारों ने भी किया पौधरोपन

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : पेड़ों के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए टाटा स्टील ने बुधवार को नोवामुंडी के एमई स्कूल मैदान में वन महोत्सव मनाया. इस अवसर पर नोवामुंडी, गुवा और किरीबुरू के पत्रकारों ने पौधे लगाये. टाटा स्टील के जीएम (ओएमक्यू) अतुल कुमार भटनागर ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, और टाटा स्टील नोवामुंडी के चीफ शिरीष शेखर के साथ पौधरोपण किया. उन्होंने पेड़ों, वन भूमि और जंगलों के मूल्य और पारिस्थितिक संतुलन के महत्व को समक्षाया. वन महोत्सव एक सप्ताह का वार्षिक वृक्षारोपण समारोह है जो जुलाई के पहले सप्ताह में मनाया जाता है. वन महोत्सव मनाने का उद्देश्य स्थानीय लोगों को वृक्षारोपण अभियान में शामिल करना और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है. कार्यक्रम के अंत में पत्रकारों को अपने घरों में लगाने के लिए पौधे दिए गए. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-welcome-to-kabaddi-coordinator-jayanti-devgam-on-his-return-from-nepal/">चाईबासा

: नेपाल से लौटने पर कबड्डी कोऑर्डिनेटर जयंती देवगम का स्वागत
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही