Search

 
 
 

चाईबासा : महिला कॉलेज के एनएसएस बीएड यूनिट में वन महोत्सव सप्ताह का समापन

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : महिला कॉलेज चाईबासा के एनएसएस बीएड यूनिट की ओर से शनिवार को वन महोत्सव सप्ताह का समापन हुआ. इस अवसर पर महिला कॉलेज चाईबासा में पौधरोपण किया गया. वन महोत्सव सप्ताह एक से सात जुलाई तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था. साथ ही ब्लॉगिंग प्रतियोगिता रखी गई थी. इन प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. साथ ही महिला कॉलेज में स्थित एनएसएस बर्थ डे क्लब के अंतर्गत छात्राओं को उनके बर्थडे गिफ्ट स्वरूप पौधा प्रदान किए गए. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-it-is-a-matter-of-pride-to-do-social-service-and-country-service-by-becoming-a-doctor-shyam-sundar-mahato/">चक्रधरपुर

: डॉक्टर बनकर समाज सेवा एवं देश सेवा करना गौरव की बात : श्याम सुंदर महतो

पौधा रोपना ही नहीं उसकी रखवाली भी जरूरी

इस अवसर पर डॉ. सुचिता बाड़ा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा प्रकृति को बचाए रखना है. वायु की शुद्धता बनी रहेगी तो मनुष्य की आयु बढ़ेगी. हमें पौधरोपण की ओर आगे बढ़ना चाहिए. इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन से प्रोफेसर अभिषेक नाग उपस्थित थे. उन्होंने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी. मोबारक करीम हाशमी ने कहा कि हमें केवल पौधरोपण ही नहीं करना है बल्कि उसकी रखवाली भी करनी है. डॉ. अर्पित सुमन ने वन महोत्सव सप्ताह में आयोजित प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार पूर्वक छात्रों को बताया. मौके पर डॉ. पुष्पा कुमारी, बबीता कुमारी, शीला समद, सुजाता किस्पोट्टा, सितेंद्र रंजन सिंह एवं अन्य प्राध्यापक के साथ बीएड सेमेस्टर 3 और 1 की सभी छात्राएं उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही