Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : टोंटो प्रखंड के मुखिया संघ का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित

Chaibasa ( Ramendra Kumar Sinha) : टोंटो प्रखंड के मुखिया संघ के द्वारा वनभोज सह मिलन समारोह संगम तांतनगर नदी किनारे आयोजित की गई. वनभोज में संघ के अध्यक्ष मंगल सिंह कुंटिया के साथ टोटो पंचायत की मुखिया दीपिका लागूरी, रेंगड़ा के ऐलिस लागुरी, बुंडू के जगजीवन केरई, पूर्णापनी के दोसमा बरजो, केंजरा से लेबेया हेसा, सिरिंगसिया से लखन लागुरी, नीमडीह से जेमा हेसा, कोंडवा से लाल सिंह और बड़ा झींकपानी से मोंगली हसदा तथा जेई तथा एई भी शामिल हुए. इस मौके पर सभी मुखियागण ने एक दूसरे को नव वर्ष कि हार्दिक शुभकामनाएं दी. इस मौके पर पारंपरिक नाच गान भी किया गया ,साथ ही पंचायतों का कैसे विकास होगा इस पर विचार विमर्श किया. मुखिया दीपिका लागुरी ने बताया ऐसा वनभोज सह मिलन समारोह टोंटो प्रखंड में मुखिया संघ का 15वर्षों में पहली बार आयोजन हुआ. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rod-attack-on-golmuri-tempo-stand/">जमशेदपुर

: गोलमुरी टेंपो स्टैंड पर किया रॉड से हमला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही