Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : युवा उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित

Chaibasa (Sukesh Kumar) : नेहरू युवा केंद्र पश्चिमी सिंहभूम द्वारा आयोजित युवा उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन गुरुवार किया गया. इसमें महिला कॉलेज चाईबासा की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सफलता प्राप्त की. इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. प्रीति बाला सिन्हा ने कहा कि यह कॉलेज के लिए काफी हर्ष की बात है. उन्होंने सभी छात्राओं को बधाई दी और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के अंदर प्रतिभा होती है. हमें उसकी पहचान कर उसे आगे बढ़ाना चाहिए. पढ़ाई के साथ पाठ्यक्रम सहगामी क्रियाओं में भी भाग लेना चाहिए. इससे व्यक्तित्व का विकास होता है. अन्य प्रतिभागियों को उन्होंने और प्रयास करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कॉलेज के प्राध्यापकों को भी उनके कुशल नेतृत्व के लिए शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-participated-in-the-annual-cultural-program-of-green-land-english-school/">चाकुलिया

: ग्रीन लैंड इंग्लिश स्कूल के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही