Search

 
 
 

चाईबासा : मतकमहातु में विकास कार्य के लिए विभिन्न योजनाओं का हुआ चयन

 
Chaibasa ( Ramendra Kumar Sinha) : सदर प्रखंड अंतर्गत मतकमहातु में ग्राम मुंडा धनुर्जय देवगम की अध्यक्षता में सोमवार को पंचायत मुखिया जुलियाना देवगम की उपस्थिति में सरकार की सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत ग्राम सभा बुलाई गई. इसमें पंचायत के विकास कार्य के लिए विभिन्न योजनाएं तय की गई. सभी योजनाओं को पंचायत सचिव मोयका बिरुवा द्वारा योजना पंजी में कलमबद्ध किया गया. ग्राम सभा में कहा गया कि प्राथमिकता के आधार पर पंचायत में योजनाएं धरातल पर उतारा जाएगा. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-councilors-allege-discrimination-on-the-working-style-of-the-mayor-of-the-municipal-corporation/">आदित्यपुर

: नगर निगम के मेयर की कार्यशैली पर पार्षदों ने लगाया भेदभाव का आरोप

महिलाएं प्रशिक्षण का अवसर नहीं छोड़ें

मुखिया जुलियाना देवगम ने कहा पंचायत में निर्माण कार्य के अलावा विद्यालयों में बच्चे एवं शिक्षकों की उपस्थिति, शिक्षकों की कमी, उपस्वास्थ्य केंद्र में नर्स व डॉक्टर की उपस्थिति, वृद्धा, विधवा व पारिवारिक पेंशन योजना पर ध्यान देना है. ग्राम सभा में कहा गया कि महिला समिति अपने परिवार की मजबूती के लिए प्रशिक्षण का अवसर नहीं छोड़ें और आवश्यक कार्य के लिए लोन ले. ग्राम सभा में पंचायत समिति सदस्य मंजू देवगम,मानकी देवगम,चंद्रमोहन देवगम,धर्मदास देवगम,वार्ड सदस्य मंटु गोप,उदय कुमार, गोपाल दास, सविता देवगम,मानकी देवगम,मोहन दास,नारायण देवगम,सुरजा देवगम, घनश्याम देवगम,तुराम देवगम,अमित नाग, गोपाल देवगम, बादल सावैयां,वीरसिंह गोप,भगवान देवगम, सुशील गोप,तुरीन देवगम आदि काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :मुलायम">https://lagatar.in/mulayam-singh-yadavs-condition-is-very-critical-family-members-present-in-the-hospital/">मुलायम

सिंह यादव की हालत बेहद नाजुक, परिवार के लोग अस्पताल में मौजूद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही