Search

 
 
 

चाईबासा : दादी मंदिर में मनाया गया वसंतोत्सव, बड़ी संख्या में शामिल हुईं महिलाएं

 

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : श्री राणी सती दादी मन्दिर में राणी सती दादी जी का वसंतोत्सव हर्षोल्लास के साथ अमला टोला स्थित दादी मन्दिर में मनाया गया. दादी परिवार द्वारा आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं शामिल हुईं. इस मौके पर लड़कियों का गणगौर पूजन भी कराया गया तथा दादी जी के भक्तों द्वारा फूल की होली खेली गई. इस मौके पर कोलकाता की सुप्रसिद्ध भजन गायिका डॉली अग्रवाल ने मंगल पाठ एवं भजन गायन प्रस्तुत की. महिला, बालिकाओं ने भी मंगल पाठ किया. इस कार्यक्रम का आयोजन मंदिर प्रांगण में संध्या 8:30 बजे तक किया गया. इसके उपरांत श्रद्धालुओं द्वारा दादी मैया की आरती का कार्यक्रम किया गया. उसके बाद उनके बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस मौके पर आशा खीरवाल, संगीता रुंगटा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं-युवतियां उपस्थित थीं.

इसे भी पढ़ेंचाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-university-released-topper-list-sixth-convocation-will-be-held-in-april/">चाईबासा

: कोल्हान विश्वविद्यालय ने जारी की टॉपर लिस्ट, अप्रैल में होगा छठवां दीक्षांत समारोह

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही