Search

 
 
 

चाईबासा : नहीं रहे कांग्रेस के दिग्गज राजनीतिज्ञ विनोद वर्मा, कांग्रसियों ने दी श्रद्धांजलि

 
Chaibasa (Sukesh kumar): कांग्रेस पार्टी के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं स्वर्गीय बागुन सुम्ब्रुई एवं स्वर्गीय विजय सिंह सोए के समसामयिक तत्कालीन समय के दिग्गज राजनीतिज्ञ विनोद वर्मा का गुरुवार को दोपहर 2 बजे आकस्मिक निधन हो गया. जीवन पर्यंत इन्होंने कांग्रेस पार्टी में रहकर लोगों की सेवा की. इनके निधन से सभी कांग्रेस जनों में शोक की लहर है. सांसद गीता कोड़ा पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने विनोद वर्मा क निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दे. इस दुख की घड़ी में पार्टी उनके साथ है. वहीं विधायक सोनाराम सिंकु, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास कई वरिष्ठ कांग्रेसी सहित सभी कांग्रेस जनों ने मृतक आत्मा के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया. परिजनों ने कहा कि शुक्रवार को 11.30 बजे उनके निवास स्थान गांधी टोला से स्थानीय शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sadar-police-arrested-two-absconding-accused-sent-to-jail/">चाईबासा

: सदर पुलिस ने दो फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही