Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विवि के पीजी विभाग का कुलपति ने किया औचक निरीक्षण

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गंगाधर पांडा व कुलसचिव जयंत शेखर ने गुरुवार को विश्वविद्यालय के पीजी विभाग का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने नियमित रूप से कक्षाएं चल रही हैं कि नहीं, इससे अवगत हुए. पीजी विभाग के ब्लॉक ए, बी व सी विभाग का निरीक्षण कर सभी विभाग के क्लास रूम का जांच किया. औचक निरीक्षण में कई विभाग के एचओडी नदारद रहे. जबकि कई विभाग में कक्षाएं समय सारणी के तहत नहीं चल रही थी. जिसको लेकर कुलपति ने एचओडी को फटकार भी लगाया. साथ ही दोबारा इस तरह की समस्या उत्पन्न होने से कार्रवाई करने की बात भी कही. कुलपति ने कहा कि निर्धारित समय पर एचओडी अपने विभाग पहुंचे. साथ ही सहायक प्रोफेसर के माध्यम से कक्षाएं नियमित रूप से चलाने पर जोर दें. समय सारणी के तहत यदि कक्षाएं नहीं चलती तो संबंधित शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-mnrega-ombudsman-examines-pm-road-and-employment-schemes/">किरीबुरु

: मनरेगा लोकपाल ने पीएम सड़क व रोजगार योजनाओं की जांच की

लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : कुलपति

कुलपति ने कहा कि लापरवाही किसी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आने वाले दिनों में विभाग में नियमित रूप से सभी कक्षाएं चले. इसको लेकर कमेटी का भी गठन किया जा चुका है. यह कमेटी निगरानी कर सभी मामले की जांच करेगी. विद्यार्थी को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. मालूम हो कि छात्र प्रतिनिधियों की ओर से पीजी विभाग में नियमित रूप से कक्षाएं नहीं चलने को लेकर शिकायत कुलपति को दी गई थी. जिसके बाद कुलपति ने औचक निरीक्षण कर जांच किया. जिसमें कई क्लास में शिक्षक नहीं होने का मामला प्रकाश में आया. इसके अलावा कुछ एचओडी समय पर नहीं पहुंचे. जबकि 11.30 बजे के करीब कुलपति विभाग पहुंचे चुके थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही