Search

 
 
 

चाईबासा : केयू के कुलपति प्रो. डॉ. गंगाधर पांडा का कार्यकाल 26 मई तक, कई अधिकार खत्म

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गंगाधर पांडा का कार्यकाल आगामी 26 मई को खत्म हो रही है. राजभवन की ओर से नए कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी. नियमानुसार कुलपति के कार्यकाल खत्म होने के एक माह पहले ही उनके अधिकार को खत्म कर दिया जाता है. ऐसे में अब घंटी आधारित शिक्षकों का 2 माह का मानदेय रुक गया है. जिसके कारण घंटी आधारित शिक्षक काफी परेशानी में है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-fear-of-murder/">मनोहरपुर

: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

कार्य पर बने रहेंगे घंटी आधारित शिक्षक

सरकार की ओर से घंटी आधारित शिक्षकों की अवधि विस्तार करने संबंधित अधिकारिक रूप से अधिसूचना तो जारी नहीं की गई है, लेकिन एचआरडी के सचिव ने एक आदेश जारी कर सभी शिक्षकों को फिलहाल कार्य पर बने रहने का आदेश दिया है. भुगतान की प्रक्रिया विश्वविद्यालय के इंटरनल बजट से होगी. लेकिन कुलपति का अधिकार खत्म होने की वजह से अब इनका भुगतान भी नहीं हो पा रहा है. घंटी आधारित शिक्षक डॉ. मुरारी लाल बैध ने कहा कि पिछले कई माह से मानदेय नहीं मिला है. जिसके कारण शिक्षक काफी परेशान हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही