Chaibasa (Ramendra Kumar Singh) : एसआर रुंगटा बी-डिविजन जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए मैच में राइवल क्रिकेट क्लब गुवा की टीम के कप्तान विक्की सिंह के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन किया. विक्की की बदौलत लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर को 34 रनों से पराजित कर राइवल ने पूरे चार अंक हासिल किए. स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राइवल क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 201 रन बनाए. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-police-conducted-mock-drill-regarding-durga-puja/">लातेहार
: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल रतिकांत महंता ने चार चौकों एवं दो छक्कों की मदद से 42 रन, उद्घाटक बल्लेबाज रोहित गुप्ता ने आठ चौकों की मदद से 41 रन, मनीष कारवा ने 30 रन, विकेटकीपर बल्लेबाज निकेत सिंह ने 29 रन तथा कप्तान विक्की सिंह ने 28 रन बनाए. लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सागर कुमार ने 13 रन देकर तीन विकेट, शुभम ओझा ने 27 रन देकर दो विकेट तथा मोहित कुमार शर्मा ने 38 रन देकर दो विकेट हासिल किए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-of-netaji-subhash-university-made-villagers-aware/">जमशेदपुर
: नेताजी सुभाष विवि के विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को किया जागरूक जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब की टीम ने भी भरपूर प्रयास किया पर पूरे 30 ओवर खेलकर आठ विकेट के नुकसान पर 167 रन ही जुटा पाई और 34 रन से मैच गंवा बैठी. इस टीम की ओर से एकमात्र सफल बल्लेबाज सम्राट अभिषेक रहे. उसने चार चौकों एवं पांच छक्कों की मदद से 76 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहा. अन्य कोई भी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पाया और टीम पूरे निर्धारित ओवर खेलकर भी पिछड़ गई. राइवल क्लब गुवा की ओर से विक्की सिंह ने 23 रन देकर तीन विकेट और राज लकड़ा ने 37 रन देकर दो विकेट लिए. [wpse_comments_template]

Leave a Comment