Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : खूंटपानी प्रखंड के नाजिर का पीडीएस डीलरों से रुपए मांगते वीडियो वायरल

Advertisement
Advertisement
  • पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिख कर कार्रवाई की मांग
Chaibasa (Sukesh kumar)सामाजिक कार्यकर्ता नारायण कांडेयांग नें खूंटपानी प्रखंड के नाजिर संतोष रजक के विरुद्ध डीसी पश्चिमी सिंहभूम से कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. नाजिर ने डीलरों से स्टॉक/वितरण पंजी में हस्ताक्षर के नाम पर एक-एक हजार रुपये की मांग करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. वहीं नाजिर किसी मैडम का आदेश बताकर रुपये वसूली कर रहे थे. साथ ही सदर सीओ का संदर्भ देकर ये कहते हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि दूसरे जगह इससे अधिक पैसे लेने की बात कही जा रही है. वहां और अधिक पैसे लग रहे हैं. इसे भी पढ़ें : बिना">https://lagatar.in/wife-who-separates-from-husband-without-reason-is-not-entitled-to-maintenance-jharkhand-hc/">बिना

कारण पति से अलग रहने वाली पत्नी भरण-पोषण की हकदार नहीं : झारखंड HC
यह वीडियो ट्वीटर पर उपायुक्त एवं अन्य को टैग करते हुए वायरल किया है. फिर भी अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है, इसलिए उपायुक्त को लिखित पत्र देकर जांचोपरांत न्याय संगत कानूनी करवाई करने की मांग की है. सामाजिक कार्यकर्ता नारायण ने कहा कि खूंटपानी प्रखंड में ऐसे ही भ्रष्ट पदाधिकारियों के कारण राशन लाभुकों को उनके हक का राशन नहीं मिल रहा है. साथ ही राशन में भी भारी कटौती देखने को मिल रही है. इसे भी पढ़ें : मोदी">https://lagatar.in/modi-government-sets-wheat-procurement-target-of-30-million-tonnes-for-the-2024-25-season/">मोदी

सरकार ने 2024-25 सत्र के लिए गेहूं खरीद का लक्ष्य तीन करोड़ टन तय किया
ट्वीटर के माध्यम से शिकायत करने पर भी कोई खास कार्रवाई नजर नहीं आ रही है. इस वीडियो के माध्यम से यह स्पष्ट होता है कि डीलरों एवं अधिकारियों की इन्हीं मिलीभगत के कारण ही आज प्रखंड में शिक्षित भ्रष्टाचार चरम पर है. इसकी भारी कीमत गरीबों को चुकानी पड़ रही है. मौके पर, बसंत महतो, बसिल हेमब्रोम उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही