Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : विकास भवन से कोल्हान, सारंडा क्षेत्र के बालक-बालिकाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा : जोबा माझी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा स्थित विकास भवन में सीएसआर पॉलिसी के तहत टाटा स्टील फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित मल्टी स्किल सेंटर का लोकार्पण किया गया. लोकार्पण झारखंड राज्य की महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा माझी एवं चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा ने किया. इस दौरान उपायुक्त अनन्य मित्तल, प्रशिक्षु आईएएस के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. लोकार्पण के दौरान टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने पदाधिकारी को पौधा देकर स्वागत किया. डिजिटल माध्यम से दीप प्रज्ज्वलन किया गया. मल्टी स्किल सेंटर परिसर का अवलोकन कर समस्त गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की गई. इसे भी पढ़ें : गोपालगंज">https://lagatar.in/gopalganj-lalu-yadav-worshiped-in-thave-temple-rabri-devi-and-tej-pratap-were-also-with-him/">गोपालगंज

: लालू यादव ने थावे मंदिर में की पूजा-अर्चना, फुलवरिया में भी दुर्गा मंदिर में मत्था टेका

बालक-बालिकाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा : मंत्री

मौके पर मंत्री जोबा माझी ने कहा कि विधायक कालखंड में यह परिसर विकास भवन के नाम से जाना जाता था. इसी भवन के माध्यम से गांव में विकास कार्य संचालित होता था. यह बहुत ही गौरव का पल है कि आज उसी विकास भवन से कोल्हान, सारंडा क्षेत्र के बालक-बालिकाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है. इस भवन में मेगा स्किल सेंटर संचालन को लेकर मंत्री माझी के द्वारा जिला के उपायुक्त एवं टाटा स्टील फाउंडेशन क शुभकामनाएं दीं. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-reached-the-leh-market-bought-vegetables-and-fruits-surrounded-by-a-crowd-of-youth/">राहुल

गांधी लेह के बाजार में पहुंचे, सब्जी-फल खरीदे, युवाओं की भीड़ ने घेर लिया

टीएसएफ व जिला प्रशासन तारीफ के हकदार : विधायक

इस अवसर पर विधायक बिरुवा ने कहा कि क्षेत्र के नौजवानों का कौशल विकास हेतु किए गए इस प्रयास के लिए जिला प्रशासन तथा टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) दोनों ही तारीफ के हकदार हैं. चाईबासा विधायक के द्वारा समारोह में जिला का माइनिंग बहुल क्षेत्र होने के कारण इन कार्यों में प्रयुक्त होने वाले भारी वाहनों के परिचालन से जुड़ी हुई प्रशिक्षण भी यहां के युवकों को उपलब्ध कराने के तदर्थ ट्रेनिंग सेंटर खोलने और जिला स्तर पर एक पुस्तकालय का संचालन करने, जिसमें दूरदराज से चाईबासा पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यकतानुसार किताबें उपलब्ध हो, इसका सुझाव दिया गया. इसे भी पढ़ें : गोपालगंज">https://lagatar.in/gopalganj-lalu-yadav-worshiped-in-thave-temple-rabri-devi-and-tej-pratap-were-also-with-him/">गोपालगंज

: लालू यादव ने थावे मंदिर में की पूजा-अर्चना, फुलवरिया में भी दुर्गा मंदिर में मत्था टेका

युवक-युवतियों को हुनरमंद बनाया जाएगा : उपायुक्त

समारोह में उपायुक्त ने कहा कि जिला अंतर्गत युवक-युवतियों को हुनरमंद बनाने हेतु प्रशिक्षण केंद्र का संचालन सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन कृत संकल्पित है. इसके अलावा प्रशिक्षित युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने के लिए भी लगातार प्रयासरत रहता है. इस कड़ी में आज चाईबासा शहर के बीचो-बीच स्थित जर्जर हो चुके विकास भवन का टाटा स्टील फाउंडेशन की मदद से भवन का जीर्णोद्धार कराते हुए मल्टी स्किल सेंटर का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है. लोकार्पण समारोह में उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी, सहायक समाहर्ता श्रुति राजलक्ष्मी, चाईबासा सदर अनुमंडल पदाधिकारी शशीन्द्र कुमार बढ़ाईक, टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव राय, स्किल डेवलपमेंट हेड कैप्टन अमिताभ वर्मा, यशवंत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही