Search

 
 
 

चाईबासा : समाज गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विकास दोदराजका

 
Chaibasa : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने अपने वार्षिक कार्यक्रम सावन मेला के दौरान समाजसेवी विकास दोदराजका को रविवार देर शाम सम्मानित किया. राजस्थान भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. बाल संरक्षण एवं कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं बच्चों को मुश्किल परिस्थितियों से निकालने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को सदैव तत्पर रहने के लिए विकास दोदराजका को यह सम्मान दिया गया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-when-the-doctor-refused-to-do-the-post-mortem-the-villagers-protested/">घाटशिला

: डॉक्टर ने पोस्टमार्टम करने से किया इनकार तो ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करती है संस्था

इस मौके पर बोलते हुए संस्था की सचिव सोनी पिरोजीवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष हमारी संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करती है. इसी क्रम में श्री दोदराजका ने विगत कई वर्षों से देखभाल एवं संरक्षण वाले बच्चों के प्रति निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई है. उनके द्वारा बच्चों को संरक्षण प्रदान कर मुख्यधारा से जोड़ने एवम बाल कल्याण संबंधित कानून के प्रति समाज में जागरुकता लाने का लगातार प्रयास किया जाता रहा है. हमारी संस्था ने ऐसे जुझारू व्यक्तित्व को सम्मानित करने का निर्णय लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-two-accused-convicted-in-gang-rape-of-minor-showing-fear-of-weapons/">जमशेदपुर:

हथियार का भय दिखा नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपी दोषी

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

मौके पर रोटरी क्लब के विष्णु भूत, मारवाड़ी महिला समिति चाईबासा शाखा की अध्यक्ष कविता शर्मा , प्रांतीय उपाध्यक्ष हेमलता अग्रवाल , प्रांतीय सचिव प्रभा पाड़िया , अंचल प्रमुख रजनी मोहता , गोमती नेवेटिया , ममता खिरवाल सहित मारवाड़ी महिला समिति चाईबासा शाखा की सदस्यगण आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही