Search

 
 
 

Chaibasa : महादेव कॉलोनी में शिविर में लाभान्वित हुए ग्रामीण

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिम सिंहभूम जिला अन्तर्गत आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के चौथे चरण के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न प्रखंड, पंचायत तथा वार्ड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कड़ी में नगर परिषद चाईबासा क्षेत्र वार्ड संख्या दो महादेव कॉलोनी में शिविर लगाया गया. शिविर में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना व गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना सहित अन्य योजनाओं को लेकर आमजनों में काफी उत्सुकता देखी गई. शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की जानकारी दी और लाभान्वित किया. उनकी समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-two-day-national-workshop-concluded-at-rambha-college-of-education/">Jamshedpur

: रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न
शिविर में पश्चिमी सिंहभूम जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य त्रिशानु राय ने कहा कि अधिकार देने चौथी बार राज्य सरकार आई है. इसका लाभ उठाएं. मौके पर नगर परिषद, चाईबासा के कार्यपालक पदाधिकारी संतोषनी मुर्मू , चिकित्सक, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता शशांक कुमार, सीआई रबीन्द्र तियु, नगर प्रबंधक लुकेश सिंह, नप कर्मी मुन्ना आलम, लतिका देवी, चम्बरु कारवा, शांति देवी, गणेश चन्द्र सिंकु, फरहान आरिफ, परवेज आलम, इमरान खान आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही