Search

 
 
 

चाईबासा : अधिकतम बिजली बिल और सर्टिफिकेट केस से ग्रामीणों में उबाल

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : अधिकतम बिजली बिल और जबरन सर्टिफिकेट केस करने का मामला अब गांव-गांव में तूल पकड़ता जा रहा है. ऐसा ही रोष तुईवीर में जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों का सीधा संवाद कार्यक्रम में देखा गया. इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों में विधायक दीपक बिरुवा के साथ मुंडा, मुखिया, उपमुखिया शामिल हुए. सीधा संवाद में बिजली विभाग के रवैए से परेशान ग्रामीणों ने विधायक दीपक बिरुवा को अपनी समस्याओं को रखा. कहा कि बिजली विभाग जबरन कार्रवाई कर रही है. मौके पर विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि जनता के साथ हो रहे इस अन्याय को रोका जाएगा. इस पर भी विभाग नहीं माना तो 19 मई के बाद विधानसभा स्तरीय बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी और जनता के लिए जनता के साथ मिलकर बिजली विभाग के खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-elephant-broke-the-house-of-two-farmers-loss-of-thousands/">मझगांव

: हाथी ने दो किसानों का घर तोड़ा, हजारों का नुकसान

सामुदायिक भवन व पुस्तकालय का निर्माण विधायक निधि से होगा -बिरुवा

सीधा संवाद के दौरान पूछे गए सवाल पर विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि गांव के लिए एक सामुदायिक भवन सह पुस्तकालय का निर्माण विधायक निधि से कराया जाएगा. हेस्साबासा, स्कूल टोली, पांपड़ा आदि जगह पर चापाकल खराब होने से पेयजल समस्या की जानकारी दी गई. इस पर विधायक ने कहा कि खराब चापाकल की सूची उपलब्ध कराएं, जल्द ही मरम्मत कराया जाएगा. वहीं जनहित में गांव के कुंआ का जीर्णोद्धार कराया जाएगा तथा ग्रामीणों को सिंचाई सुविधा के लिए चेकडैम बनाया जाएगा. बैठक में तुईवीर ग्रामीण मुंडा मैथ्यू देवगम, तेरगो मुंडा, पीतांबर बुड़ीउली, तुईवीर मुखिया विजय देवगम, मुखिया ज्योत्स्ना देवगम, उपमुखिया जयंती बारी, वार्ड मेंबर शकुंतला बारी, ग्रामसभा सचिव बागुन सवैंया, मानसिंह देवगम, किशोर कुमार भंज भी विचार विमर्श में भागीदार बनें. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-jaherathan-of-turu-village-of-naxalite-affected-hensakocha-panchayat-will-be-beautified/">चांडिल

: नक्सल प्रभावित हेंसाकोचा पंचायत के टुरु गांव के जाहेरथान का होगा सौंदर्यीकरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही