Search

 
 
 

चाईबासा : जोड़ापोखर में बिजली की समस्या को दुर करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

 
Chaibasa : झींकपानी प्रखंड के जोड़ापोखर गांव में बिजली की समस्या से इन दिनों लोगों को दो चार होना पड़ रहा है. इससे ग्रामीण भी काफी परेशान है. सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने गाँव में प्रदर्शन किया और व्यवस्था दुरुस्त करने कि मांग की. इधर, झींकपानी से जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा भी आज ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन में मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि जोड़ापोखर में दो तरह से बिजली कि आपूर्ति की जाती है. एक समान्य बाजार के लिये जिसमें नियमित आपूर्ति होती है और दुसरा प्रखंड कार्यालय, झिंकपानी उच्च विद्यालय, संत तेरेसा उच्च विद्यालय कुम्हारटोली, सरकारी अस्पताल झींकपानी के लिए जहां सरकारी कामकाज के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई भी होती है.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-a-group-of-18-people-left-for-the-darshan-of-shri-hemkund-sahib/">चाईबासा

: श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिये 18 लोगों का जत्था हुआ रवाना

जोड़ापोखर को टोंटो प्रखंड के सप्लाई लाईन से अलग किये जाने की मांग

जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि विद्यालयों में पठन-पाठन के लिये नियमित रूप से बिजली सप्लाई जरूरी है पर इस लाईन को टोंटो प्रखंड के सुदूर क्षेत्रों के साथ जोड़ दिया गया है. टोंटो क्षेत्र में बार-बार बिजली की समस्या होने से आपूर्ति लाईन बंद करना पड़ता है. इससे जोड़ापोखर गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित होती है. इस स्थिति को लेकर उन्होंने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से सम्पूर्ण जोड़ापोखर गांव को टोंटो प्रखंड के सप्लाई लाईन से अलग किये जाने की मांग की है. ताकि बार-बार बिजली कटौती की समस्या का सामना लोगों नहीं करना पड़े.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही