Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : गूंजा गांव में पुलिया निर्माण कराने पहुंचे ठेकेदार पर ग्रामीणों ने जताया रोष

Chaibasa : चक्रधरपुर प्रखंड के भरनिया पंचायत के गूंजा गांव में रविवार को एक बार फिर से ग्रामीणों ने रोष जताया. टोकलो से पाताडीह तक बन रहे सड़क व पुलिया निर्माण में अनियमितता बरते जाने पर ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले काम बंद करवा दिया था. ग्रामीणों का कहना था कि जब तक गुणवत्तापूर्ण काम नहीं कराया जाता है तो इसका विरोध जारी रहेगा. रविवार को मुंशी द्वारा मजदूरों को लगाकर काम शुरू करने का प्रयास किया गया, तो इसकी जानकारी मिलते ही वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और रोष जताया. दरअसल विभाग के इंजीनियर व ठेकेदार दो दिन पहले गूंजा पहुंचे थे. यहां ग्रामीणों ने इंजीनियर से कहा था कि गुणवत्तापूर्ण काम कराए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Chaibasa-Gunja-1-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-sbi-atm-in-bolani-closed-for-two-days-customers-upset/">किरीबुरु

: बोलानी में एसबीआइ का एटीएम दो दिनों से बंद, ग्राहक परेशान
साथ ही डायवर्सन को पहले बनाकर ग्रामीणों के आवाजाही के लिए रास्ता बनाए. वहीं जिस किसान का जमीन पुलिया निर्माण के लिया जा रहे हैं उसे मुआवाजा दे. इसके बाद ही काम शुरू होने दिया जाएगा. लेकिन शनिवार को ठेकेदार अमन साव द्वारा ऐसा नहीं किया गया और रविवार को मुंशी ने मजदूरों को काम पर लगाकर काम शुरू कराया. इसी लेकर ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. रविवार को काफी हंगामे के बाद ठेकेदार अमन साव गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन ग्रामीण अपनी बात पर अड़े हुए थे. मौके पर ग्रामीणों ने कहा की मजदूरों को भी उचित मजदूरी न देकर कम मजदूरी दी जा रही है. इसलिए ठेकेदार के साथ साथ विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे, इसके बाद ही काम शुरू होने दिया जाएगा. मौके पर समाजसेवी गंगाराम गागराई, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य विजय सामड, रुद्र प्रताप लोहरा, वृजमोहन महतो, सुभाष चन्द्र महतो, मनोज महतो, दिनू महतो, छोटे लाल महतो समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही