Search

 
 
 

चाईबासा : ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी

 
Chaibasa (Ramendra kumar Sinha) : पश्चिमी सिंहभूम जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल के निर्देशन पर प्रखंडों में मेला प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक एवं प्रोजेक्टर, पंपलेट, पोस्टर, बैनर आदि के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. इसी क्रम में आज रुइया पंचायत में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना तहत राज्य सरकार की ओर से गो पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन आदि हेतु 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rahul-got-11761st-rank-in-neet/">जमशेदपुर

: नीट में राहुल को मिला 11761वां रैंक
जागरुकता कार्यक्रम के दौरान सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सर्वजन पेंशन योजना सहित अन्य लाभकारी कार्यक्रमों से ग्रामीणों को अवगत करवाते हुए योजना से जुड़ कर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया. इस दौरान संबंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, सहिया तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही