Search

 
 
 

चाईबासा : ग्रामीणों ने सहायक अभियंता को विद्युत समस्याओं को लेकर सौंपा मांग पत्र

 
Chaibasa ( Ramendra Kumar Sinha) : टोंटो प्रखंड के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से प्रखंड क्षेत्र में व्याप्त विद्युत समस्याओं को लेकर पत्र सौंपा. ग्रामीणों का नेतृत्व कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष इस्माइल सिंह दास ने किया. उन्होंने विभाग के कार्यपालक अभियंता को सांसद गीता कोड़ा के द्वारा अनुमोदित किए गए पत्र को सौंपा. सभी ने सेरेंगसिया पंचायत के दाम्बुराबासा में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बहाल करने की मांग रखी. ग्रामीणों को कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पूरे जिले में 111 टोला तथा 468 ऐसे गांव हैं जा विद्युतीकरण किया जाना है. इन सभी गांव में नवंबर और दिसंबर तक विद्युतीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-two-day-mahakumbh-of-football-in-dudhiyashol-on-august-26-and-27/">चाकुलिया

: दुधियाशोल में फुटबॉल का दो दिवसीय महाकुंभ 26 और 27 अगस्त को

ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की गई

उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि इन कार्यों के लिए विभाग से आवंटन भी प्राप्त हो चुका है और इसके टेंडर की प्रक्रिया भी जारी हो गई है. प्रखंड अध्यक्ष ने जले हुए ट्रांसफार्मरों को यथाशीघ्र बदलवाने की बात कही. इस पर कार्यपालक अभियंता ने उन्हें आश्वस्त किया की जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में झींकपानी प्रखंड अध्यक्ष सिकुर गोप, पुरनापानी पंचायत मुखिया बिरसा बरजो, बादुला हेस्सा, कुश लागुरी, अर्जुन दोराईबुरु, जितेंद्र दास, लेपो हेस्सा, विजय तुबिड,आकाश लागुरी इत्यादि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-outrage-among-villagers-against-irregularities-in-pcc-road-construction/">किरीबुरू

: पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही