Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : ग्रामीणों को राज्य सरकार प्रायोजित योजनाओं की दी गई जानकारी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : राज्य सरकार के जनहित से जुड़े विभिन्न योजनाओं की जानकारी जिला जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से ग्रामीणों को दी जा रही है. इसी क्रम में गुरुवार को जगन्नाथपुर प्रखंड में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली अनुदान के बारे में बताया गया. कहा गया कि गो-पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन के लिए ग्रामीणों को 50 से 90 प्रतिशत तक के अनुदान का लाभ दिया जाता है. जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सर्वजन पेंशन योजना सहित अन्य लाभकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराते देते हुए योजना से जुड़ कर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर संलग्न पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, सहिया तथा ग्रामीण जन उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-meeting-regarding-voter-revision-program-on-27th-in-gamharia/">आदित्यपुर

: मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक 27 जून को गम्हरिया में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही