Search

चाईबासा: विश्व जल दिवस पर ग्रामीणों को किया जागरूक

Chaibasa: विश्व जल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम एवं कला मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में सदर प्रखंड के बड़ा गुईरा ग्राम में जल संचय और संरक्षण विषय पर जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. प्राधिकार की सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर ने ग्राम वासियों को जीव जगत में पानी की उपयोगिता के बारे में बताया. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-water-is-the-basis-of-life-the-main-component-of-creation-prof-nazrul/">चक्रधरपुर:

जल जीवन का आधार, सृष्टि का प्रमुख घटक- प्रो. नजरूल

ग्रामीणों ने भी अपनी जानकारी साझा की

उन्होंने बताया कि बढ़ते औद्योगीकरण अति-उपयोग और सभी प्राकृतिक स्रोतों के दोहन की वजह से मानव जीवन को पानी की तीव्र कमी जैसी कुछ विकट परिस्थियों का सामना करना रहा है. इस मौके पर ग्रामीणों ने भी जल के महत्व पर अपनी जानकारी साझा की. कार्यक्रम में पीएलवी विकास दोदाराजका, संजय निषाद तथा कला मंदिर के दिनेश कुमार भी उपस्थित थे. उपरोक्त जानकारी प्राधिकार की सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर ने दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//