Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सदर प्रखंड अंतर्गत उलीझारी गांव में प्रस्तावित एकलव्य मॉडल स्कूल निर्माण का उलीझारी के ग्रामीणों ने विरोध किया. मंगलवार को आयोजित ग्रामसभा में ग्रामीणों के आमंत्रण पर विधायक दीपक बिरुवा और जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी भी शामिल हुए . ग्रामीणों ने कहा कि उलीझारी की जमीन पर ग्रिड बना पर गांव को ही बिजली नहीं मिलती है. मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी यहीं हो रहा है. मॉडल स्कूल निर्माण से यहां की गोचर जमीन भी खत्म हो जाएगी. ग्रामसभा ने ग्रिड और मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन दिया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-people-of-vrindavan-colony-danced-fiercely-in-mata-jagran/">आदित्यपुर
: वृंदावन कॉलोनी के लोग माता जागरण में जमकर झूमे
: निर्देशक सचिंद्र शर्मा की फिल्म सत्य साईं बाबा-2 के गाने की हुई रिकॉर्डिंग [wpse_comments_template]
: वृंदावन कॉलोनी के लोग माता जागरण में जमकर झूमे
पहले भी ग्रामीणों ने किया था विरोध
ग्रामीणों ने कहा कि अब जो कृषि और गोचर जमीन है उसे गांव के लिए रहने दिया जाए. ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद विधायक दीपक बिरुवा ने ग्रामसभा का समर्थन किया. उन्होंने ने कहा कि एकलव्य मॉडल स्कूल के लिए अन्यत्र या बड़ालगिया में बनाने का प्रस्ताव रखेंगे. जानकारी हो कि 2019 और 2021 में आयोजित ग्रामसभा में सभी ने स्कूल निर्माण पर असहमति जताया था. बैठक में ग्रामीण मुंडा समेत अंचल कार्यालय के पदाधिकारी के अलावा मानकी कुदादा, आशीष कुदादा और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-recording-of-the-song-director-sachindra-sharmas-film-satya-sai-baba-2/">चाईबासा: निर्देशक सचिंद्र शर्मा की फिल्म सत्य साईं बाबा-2 के गाने की हुई रिकॉर्डिंग [wpse_comments_template]
Leave a Comment