Search

 
 
 

चाईबासा : पेयजल समस्या व असामान्य बिजली बिल को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : चाईबासा जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया तथा माधव चंद्र कुंडल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने असामान्य बिजली बिल, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या तथा जिले से संचालित डीएमएफटी मद में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में एक रैली निकाली गई. इस रैली का नेतृत्व करते हुए जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र के लोग बिजली के असामान्य बिल, पेयजल की समस्या तथा विकास कार्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में सड़कों पर उतरे हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-public-distribution-system-shopkeepers-went-on-strike-picketing-in-the-block-office/">आदित्यपुर

: जन वितरण प्रणाली के दुकानदार गए हड़ताल पर, प्रखंड कार्यालय में दिया धरना

डीएमएफटी मद से संचालित कार्यों की गुणवत्ता देखने वाला कोई नहीं

उन्होंने कहा कि ज्यादातर विकास कार्य डीएमएफटी मद से संचालित किए जा रहे हैं. इन कार्यों की कोई गुणवत्ता नहीं है. ग्रामीण क्षेत्रों में इनकी देखरेख करने वाला भी कोई नहीं है. पैसे की लूट मची हुई है जिस कार्य को ₹4 लाख में कराया जा सकता है उसका ऐस्टीमेटेड कॉस्ट ₹10 लाख बनाया गया है जो विकास के नाम पर लूट का पर्याय है. ऐसे अनेक कार्य हैं जो जिले में संचालित हो रहे हैं और सभी कार्य में विकास के नाम पर लूट मची हुई है. जबतक विकास के नाम पर लूट-खसोट बंद नहीं होगी हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही