Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान में पंद्रह वर्षों से अधिक समय से जिला के ही सफेदपोश नेताओं के सह पर आरकेएस कंस्ट्रक्शन की मनमानी और आदिवासी मूलवासियों के साथ जुल्म करने का सिलसिला जारी है. कोल्हान के आदिवासी मूलवासियों पर यह जुल्म अब ज्यादा बढ़ गया है. अब इसे सहन करने का मतलब अपराध है. इसलिए आरकेएस कंस्ट्रक्शन द्वारा कोल्हान के आदिवासी मूलवासियों के साथ जुल्म करने के खिलाफ अब एसटी आयोग को ही पत्र प्रेषित कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी. ये बातें झारखंड पुनरुत्थान अभियान के मुख्य संयोजक सन्नी सिकु ने रविवार को हाट गम्हरिया के इलीगड़ा टोला में आयोजित आक्रोश सभा में कही. उन्होंने कहा कि एसडीओ के आदेश की अवमानना करने का अधिकार किसके द्वारा ट्रांसपोर्टर को दिया गया है. इसमें मौजूद पूर्व विधायक झारखंड आंदोलनकारी नेता बहादुर उरांव ने कहा कि झारखंड अलग राज्य की मांग जिस उद्देश्य से की गई थी, वह पूरा नहीं हुआ. राज्य बनने के 22 वर्षों के बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ.
इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-five-people-injured-when-e-rickshaw-overturned-near-sonuva-road-puranibasti-cemetery/">चक्रधरपुर
: सोनुवा रोड पुरानी बस्ती कब्रिस्तान के समीप ई-रिक्शा पलटने से पांच लोग घायल फर्जी ग्रामसभा कर लगाया गया क्रशर
पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकू ने कहा कि आरकेएस कंस्ट्रक्शन द्वारा सड़क निर्माण के नाम पर फर्जी ग्रामसभा कर जमीन का अर्जन कर इलिगड़ा, गोलासाई में क्रशर बैठा लेना दुर्भाग्यपूर्ण है. इस कार्य प्रक्रिया में अंचल अधिकारी और हल्का राजस्व कर्मचारियों की भी भूमिका निरपेक्ष नहीं है. इस आक्रोश सभा से पता चलता है कि यहां पेसा कानून के आलोक में पारंपरिक ग्राम सभा का आयोजन किया ही नहीं गया. पर्यावरण सुरक्षा की धज्जियां आरकेएस कंस्ट्रक्शन द्वारा उड़ाई जा रही है. साथ ही क्रशर प्लांट के लिए जिस प्रकार से पत्थर का उत्खनन विस्फोट कर किया जा रहा है. संदेह लगता है मनमानी करने का आदि आरकेएस के द्वारा विस्फोट की भी अनुमति भी ली गई है या नहीं.
इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-youth-commented-against-diuri-gramsabha-imposed-fine/">तांतनगर
: दिउरीयों के खिलाफ युवक ने की टिप्पणी, ग्रामसभा ने लगाया जुर्माना पुलिस पर लगा प्रताड़ित करने का आरोप
झारखंड पुनरूत्थान अभियान के संयोजक कोलंबस हंसदा ने कहा कि आरकेएस कंस्ट्रक्शन के द्वारा अनाधिकृत रूप से जहां-तहां रैयती जमीन पर पत्थर का भंडारण और खेती करने वाली जमीन पर भारी वाहन चला कर खेत को बर्बाद किया जा रहा है. ग्रामीण इसका विरोध करते हैं तो पुलिस के द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जाता है. आक्रोश सभा को जगदीश चंद्र सिंकू, उपेंद्र सिंकू, अमृत मांझी, सुमंत ज्योति सिंकू, मंगल सरदार, भरत गोप, बालकृष्ण डोराईबुरू, मथुरा डोराइबुरु, बबलू देवगम और अन्य ग्रामीणों ने संबोधित किया. आक्रोश सभा में आस-पास के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment